सूरजगढ़: सूरजगढ़ा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने जनगणना 2027 के पहले चरण की विधिवत शुरुआत की
शनिवार पूर्वाह्न 10 बजे सूरजगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में BDO मंजुल मनोहर मधुप द्वारा क्षेत्र में जनगणना 2027 की विधिवत शुरुआत की गई. इसके पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकान की गणना का कार्य प्रारंभ किया गया है. गणना कर्मी 2 मई से 31 मई तक डोर टू डोर जाकर मकानों की गणना एवं स्वगणना का सत्यापन कार्य करेंगे. इसमें 458 प्रगणक एवं 74 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं.