कुलपहाड़: महोबकंठ पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान में तीन साल बाद मिला गुमशुदा विपिन, परिवार में लौटी खुशियां
पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए वर्ष 2023 से लापता वीपेन्द्र उर्फ विपिन को हरियाणा के पानीपत से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलाया। थाना एएचटीयू और महोबकंठ पुलिस की संयुक्त टीम ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों व सूचना के आधार पर बालक का पता लगाया। तीन वर्षों बाद बेटे के मिलने पर परिवार की आंखें खुशी से छलक उठी परिजनों ने आभार व्यक्त किया