फतुहा: फतुहा बाजार में एनडीए प्रत्याशी रूपा कुमारी के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ
Fatwah, Patna | Oct 25, 2025 फतुहा थाना के समीप मुख्य बाजार में एनडीए के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। कार्यालय का उद्घाटन भाजपा के एमएलसी प्रमोद चंद्रवंशी व जदयू के एमएलसी रवींद्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया है। इस मौके पर दोनों ने बताया कि पूरे बिहार में एनडीए के पक्ष में लहर चल रही है। कार्यकर्ताओं को एनडीए प्रत्याशी रूपा कुमारी को जीत दिलाने कि अपील किया है।