फतुहा: नहाय खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय कार्तिक छठ पर्व
Fatwah, Patna | Oct 25, 2025 नहाए खाए के साथ ही चार दिवसीय कार्तिक छठ पर्व की शुरुआत हो गई है। छठ ब्रतियों ने कटैया घाट, मस्ताना घाट, त्रिवेणी संगम घाट, मौनिया घाट पर गंगा स्नान किया है। गंगा पूजन करने के बाद सभी छठ ब्रती अपने-अपने घर पहुंच कर आज नहाए खाए का परसाद ग्रहण किया है। अपने परिचितों और परिजनों को भी परसाद ग्रहण कराया है। पुलिस प्रशासन की हर गंगा घाटों पर मुस्तादी देखी गई है।