फतुहा: दीदारगंज थाना क्षेत्र के बालू गंगा घाट पर स्नान के दौरान पांच किशोर डूबे, दो की हुई मौत
Fatwah, Patna | Oct 24, 2025 दीदारगंज बालू गंगा घाट पर स्नान के दौरान पांच किशोर डूब गया जिसमे तीन को निकाला गया है। जबकि दो की मौत हो गई है। एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर के माध्यम से दोनों मृतक किशोर को गंगा से बाहर निकल गया है। मृतक किशोर दीदारगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 निवासी प्रमोद सहनी के 16 वर्षीय पुत्र आशू कुमार व विजेंद्र सहनी के 17 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार है।