फतुहा: रेलवे यार्ड मोड़ के पास ट्रैक्टर से कुचलकर 45 वर्षीय युवक की मौत
Fatwah, Patna | Oct 23, 2025 फतुहा रेलवे यार्ड मोड़ के पास ट्रैक्टर से कुचलकर एक 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। घटना की जानकारी होते ही फतुहा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को अचेत समझकर फतुहा सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। मृतक की पहचान सारण जिले के सोनपुर थाना के भरपुर गांव निवासी स्वर्गीय हरेंद्र सिंह के पुत्र रंजय सिंह के रूप में हुई है।