फतुहा: बिहटा-सरमेरा पथ पर सैदनपुर गांव के पास कंटेनर और स्कॉर्पियो की टक्कर में एक की मौत, कई घायल
Fatwah, Patna | Oct 24, 2025 बिहटा सरमेरा पथ पर सैदनपुर गांव के पास कंटेनर और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई है। जिसमें कंटेनर चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वही स्कार्पियो सवार कुसुम देवी, माही कुमारी व दो बच्चे के साथ स्कार्पियो चालक भी घायल हो गया है। मृतक गोपालपुर थाना के मानपुर बैरिया निवासी 30 वर्षीय प्रमोद कुमार है। मृतक के परिजनों ने स्कॉर्पियो मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है।