तमकुही राज: रामकोला चट्टी पहुंचे एडीएम ने धरना दे रहे पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू से की वार्ता, धरना हुआ स्थगित
प्रस्तावित एनएच 727 बी में अधिग्रहित भूमि में मनमानी का आरोप लगाकर पूर्व विधायक तमकुहीराज अजय कुमार लल्लू के किसानों के साथ रामकोलाचट्टी में चल रहे धरना स्थल पर एडीएम कुशीनगर वैभव मिश्र की अध्यक्षता में पहुँची प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता के बाद स्थगित कर दी गयी है। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उनकी मांग नहीं मानी गयी तो 8 दिन बाद धरना शुरू कर दिया जाएगा।