तमकुही राज: सेवरही उपनगर से लापता युवक ने पिता को लिखा भावुक पत्र, ऑनलाइन गेम में पैसे हारने से था परेशान
सेवरही उपनगर निवासी गुलशन तिवारी उर्फ अनिकेत पुत्र बृजकिशोर तिवारी निवासी मालवीय नगर नगर पंचायत सेवरही घर पर पिता के नाम एक भावुक पत्र छोड़ लापता हो गया। युवक ने पत्र में लिखा था पापा आप मम्मी को समझियेगा। मुझे ढूढ़ने की जरूरत नहीं है। पिता ने सेवरही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ सेवरही श्रीप्रकाश राय ने बताया कि गुमसुदगी दर्ज तलाश की जा रही।