जगदलपुर: विजयादशमी पर बस्तर पुलिस ने पुलिस लाइन में किया शस्त्र पूजन
गुरुवार सुबह 11 बजे विजयदशमी के अवसर पर आरक्षित पुलिस लाइन, जगदलपुर में परंपरागत श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ शस्त्र पूजन समारोह आयोजित किया गया. बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टलिंगम तथा पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ सिन्हा ने पूजन अनुष्ठान में सहभागिता की। वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों ने भी सामूहिक रूप से शस्त्रों को नमन किया।