जगदलपुर: बस्तर जिले में गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया
जगदलपुर, 2 अक्टूबर 2025/ महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार 2 अक्टूबर को बस्तर जिले की ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का विशेष आयोजन किया गया। इन ग्राम सभाओं में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और उनके 'ग्राम स्वराज्य' के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। ग्