कन्नौज: सदर तहसील क्षेत्र के वैसापुर गांव के ग्रामीणों ने प्रधान पर मनचाही जगह राशन गोदाम बनाने का लगाया आरोप
सदर तहसील क्षेत्र के वैसा पुर गांव निवासी कोटेदार अक्षांश कटियार के द्वारा सैकड़ो ग्रामीणों के साथ गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायती पत्र दिया गया,जहां ग्रामीणों ने बताया कि उसके गांव के प्रधान रामपाल के द्वारा शासन के द्वारा राशन की दुकान गोदाम हेतु चिन्हित स्थान मानक के हिसाब से मांग की गई, परंतु प्रधान के द्वारा अपनी मनमानी से गोदाम बना रहा है।।