गुना: बरखेड़ा गिर्द में KYC करने एमपी ऑनलाइन की दुकान पर परेशान हो रहे किसान, एक मोबाइल नंबर से एक व्यक्ति की हो पा रही KYC
Guna, Guna | Feb 28, 2024 गुना जिले में शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए हितग्राहियों से केवाईसी कराई जा रही है। गुना के बरखेड़ागिर्द गांव के किसान कैलाश अहिरवार ने बताया, एक मोबाइल नंबर से एक व्यक्ति की केवाईसी हो रही है। जबकि परिवार में 3 सदस्य हैं। सभी पर मोबाइल नहीं है। समग्र आईडी में सबके नाम है। लेकिन मोबाइल नंबर एक है। ऐसे में पीएम सम्मान निधि योजना की केवाईसी नहीं हो पा रही।