नवाबगंज: बाराबंकी में शराब की दुकान पर फिर बवाल, मारपीट में युवक का सिर फटा, बाजार में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के बिंदौरा चौराहे पर स्थित देशी शराब की दुकान एक बार फिर विवादों में है। शराब लेने पहुंचे मसौली निवासी सुशील कुमार का किसी व्यक्ति से विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में सुशील कुमार के सिर में चोट लगी और वह सड़क पर गिरकर कुछ देर तक बेहोश रहे।