बारावफात का जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया
मीरजापुर। बुधवार, 26 अगस्त 2026 को इमामबाड़ा से बारावफात का जुलूस सोनावर खान की सदारत में अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। लोग नारे लगाते हुए और नातिया कलाम पढ़ते हुए आगे बढ़े।
इमामबाड़ा से सोनावर खान अलम लेकर जुलूस की अगुवाई करते हुए आगे-आगे चले। जुलूस इमामबाड़ा से निकलकर बल्ली का अड्डा, नारघाट, टेढ़ी नीम, त्रिमोहानी, घंटाघर, पक्की सराय, पेहटी चौराहा, तुलसी चौक, गुड़हट्टी चौराहा, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी और चेतगंज होते हुए पुनः इमामबाड़ा पहुंचा, जहां जुलूस सकुशल संपन्न हुआ।
जुलूस में चुनमुन शुक्ला, परवेज खान, नजम अली, अशफाक अहमद, नेमत खान, मिन्हाज अहमद, शराफत अली फारूकी, जफर इकबाल सहित बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग, नौजवान और महिलाएं शामिल रहीं।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कटरा कोतवाली और शहर कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी और कड़ी निगरानी के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया।
#Mirzapur #Barawafat #बारावफात #मीरजापुर #जुलूस #अकीदत #एहतराम #TodayMirzapur