गोरखपुर: मिशन शक्ति फेस 5 के तहत जिले के विभिन्न इलाकों में महिला पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
मिशन शक्ति फेस 5 के तहत शनिवार को बाजार, चौराहा व अन्य इलाकों में महिलाओं को महिला संबंधी अपराध के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें बाकायदा पंपलेट देकर महिला पुलिस ने जानकारी दी। महिलाओं के लिए चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबर 112 और 1090 के बारे में भी जानकारी दी। महिला को बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है।