गोरखपुर: एसपी जीआरपी कार्यालय में पुलिस झंडा दिवस के मौके पर सीओ जीआरपी ने फहराया झंडा
पुलिस झंडा दिवस के मौके पर एसपी जीआरपी कार्यालय में क्षेत्राधिकार रेलवे राजकीय पुलिस गोरखपुर द्वारा झंडा फहराया गया। शनिवार की सुबह झंडा फहराने के बाद उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा भेजे गए संदेश को पढ़कर पुलिस कर्मियों को क्षेत्राधिकार द्वारा सुनाया गया। झंडा दिवस का इतिहास और उसकी विशेषता से भी पुलिसकर्मियों को अवगत कराया गया।