गोरखपुर: पूर्वांचल का पहला एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर गुलरिहा में बनकर जल्द होगा तैयार, 90% काम हुआ पूरा
जिले में लोगों को जल्द मिलेगा आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक से निजात गोरखपुर के गुलरिहा में बनाए जा रहे एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर और डॉग सेंटर का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में चल रहा है। इसके निर्माण का काम 90% तक पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि नए साल के जनवरी में पूरा हो जाएगा। इसका उद्घाटन सीएम योगी करेंगे। स्प्लेंडर को बनाने में ₹1.90 करोड़ लगेंगे।