गोरखपुर: पादरी बाजार स्थित आवास पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने उप्र व अन्य राज्यों में हो रहे चुनाव पर दी प्रतिक्रिया
यूपी के उप चुनाव सहित देश के अन्य राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव पर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने एनडीए गठबंधन की बढ़त पर कहा है कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार पार्टी का प्रदर्शन और बेहतर होगा। संविधान और लोगों से झूठा वादा कर लोगों का विश्वास जीतने का काम करने वाली विपक्षी पार्टियों इस बार सफल नहीं होगी।