गोरखपुर: अडानी और मोदी के गहरे संबंध, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार पर किया हमला
प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे बड़े देश ने अडानी के ऊपर मुकदमा दर्ज किया इस कार्रवाई से केंद्र सरकार पूरी तरीके से बिलबिला गई है और सफाई देती फिर रही है। ऐसा लग रहा है क्या अमेरिका ने भारत देश पर कोई हमला किया है।