गोरखपुर में रोड शो के दौरान 14 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले पर अखिलेश यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें अभी घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सत्ता में रहते हुए किसी को भी झूठे मामले में फंसाया जा सकता है।