बांसगांव: भैंसारानी गांव में सचिन चौहान के घर के पास ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार और लोहे की रॉड से किया गया पीट
गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के भैंसारानी गांव में सचिन चौहान के घर के पास ग्राम प्रधान जयकुमार यादव पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 10 जून की रात घात लगाए बैठे आरोपियों ने धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर जान बचाई।