सहजनवा: अचानक बढ़ा बीपी, आंखों के सामने छाया अंधेरा और छत से गिरीं 75 वर्षीय महिला; गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
पाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे 75 वर्षीय प्रभावती देवी छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों के अनुसार अचानक रक्तचाप बढ़ने से उन्हें दिखाई देना बंद हो गया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे छत से नीचे गिर पड़ीं। घटना के बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।