CJP के प्रदर्शन में हंगामा-बवाल, अभिजीत दीपके के प्रदर्शन के दौरान भीड़ से निकालकर दो युवकों ने बरसाए थप्पड़।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
जयपुर।जयपुर के शहीद स्मारक पर रविवार को उस समय अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब शिक्षा व्यवस्था, नीट पेपर लीक, बेरोजगारी और युवाओं के मुद्दों को लेकर आयोजित प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर भीड़ में शामिल दो युवकों ने हमला कर दिया। दोनों युवकों ने अभिजीत दीपके को थप्पड़ मार दिए, जिसके बाद मौके पर मौजूद उनके समर्थक भड़क उठे और आरोपित युवकों की पिटाई कर दी। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
@abhijeetdipke @cjp_.west.bengal #vdn #chittorgarh #vairalvideo #news #jaipur