धरहरा: प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किश्त से पहले घर-घर पहुंची जांच टीम, बीडीओ ने किया भौतिक सत्यापन
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत धरहरा प्रखंड की महरना पंचायत में पहली किश्त जारी करने से पहले चयनित लाभुकों का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी रश्मि भारती ने स्वयं लाभुकों के घर पहुंचकर निरीक्षण किया और केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 13 बिंदुओं के आधार पर पात्रता की जांच की।