गढ़पुरा: गढ़पुरा बखरी मुख्य पथ पर लोगों ने किया सड़क जाम
मंगलवार की शाम लगभग 6:00 बजे करीब गढपुरा बखरी मुख्य पथ को लोगों ने सड़क जाम किया, जो दिन में बार-बार बिजली गुल,रात में घंटे अंधेरा और शिकायत के लिए फोन करें तो जेई फोन नहीं उठाते।गढपूरा बाजार आसपास की इलाके में कई दिनों से चल रही बिजली की आंख मिचौली से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर उतर गए और जाम किया।