*बलिया में कार्तिक पूर्णिमा एवं ददरी मेला में समाजवादी सेवा शिविर, अरविन्द गिरि ने किया श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत*
**
*बलिया।* महर्षि भृगु की तपोभूमि बलिया में कार्तिक पूर्णिमा एवं ऐतिहासिक ददरी मेला के अवसर पर समाजवादी सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया।
श्रद्धेय नेता जी की स्मृति में आयोजित इस सेवा शिविर में दूर-दराज से आए समस्त दर्शनार्थियों, श्रद्धालुओं एवं ददरी मेला में आए लोगों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
शिविर का आयोजन समाजवादी पार्टी के नेता अरविन्द गिरि, 361 सदर विधानसभा, बलिया द्वारा किया गया।
शिविर में श्रद्धालुओं के लिए बैठने, जलपान, चाय-पानी एवं विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई। शिविर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस सेवा कार्य की खूब सराहना की।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने एक साथ मिलकर मेले में आए श्रद्धालुओं की सेवा की।
आयोजक अरविन्द गिरि ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से जनसेवा और गरीब, किसान, नौजवान के हित में काम करती रही है। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा करना हमारा सौभाग्य है।
Ballia, Ballia | Nov 23, 2026