*अवगत कराना है कि आज दिनांक 23.11.2026 को लगभग मध्य रात्रि में फेफना पुलिस को सूचना मिली कि ग्रीन फील्ड पर एक्सप्रेसवे एक ट्रेलर व एक ट्रैक्टर के मध्य में एक्सीडेन्ट हुआ है, सूचना मिलते ही फेफना पुलिस तुरंत मौके पर पहूंची, जहां पर तीन घायल व्यक्तियों 01. राम कुमार पाण्डेय पुत्र सुदामा पाण्डेय निवासी बाबू का शिवपुर थाना दोकटी बलिया 2. निर्मल वर्मा पुत्र राजकुमार नि0 शिवपुर थाना दोकटी 03. अमर कुमार चौधरी पुत्र अमावश चौधरी उम्र करीब 30 वर्ष निवासी बाबू का शिवपुर थाना दोकटी बलिया को फेफना पुलिस व पीआरवी की मदद से जिला अस्पताल सदर बलिया ले जाया गया, जहां पर 02 व्यक्तियों 1. राम कुमार पाण्डेय 2. निर्मल वर्मा को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है, इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर श्री अक्षय कुमार की वीडियो बाइट ।*
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस ।*
Ballia, Ballia | Nov 23, 2026