#सिकंदरपुर अस्पताल में महिला की मौत पर बवाल! सवाल पूछने पहुंचे पत्रकार से धक्का-मुक्की, कैमरा बंद कराने का आरोप....
महिला की मौत के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, गलत दवा देने का परिजनों का आरोप; पत्रकारों को रिपोर्टिंग से रोकने की कथित कोशिश से गरमाया मामला....
सिकंदरपुर (बलिया)। सिकंदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतका के परिजनों ने अस्पताल में इलाज के दौरान गलत दवा दिए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि दवा दिए जाने के बाद महिला की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।
Ballia, Ballia | Nov 23, 2026