🔱 महड़ के शिव शक्ति मंदिर में आस्था का अद्भुत संगम, छोटी-सी मोरी से अवतरित हुए भगवान शिव!🙏🚩
रुद्रप्रयाग | दशज्युला पट्टी
दशज्युला पट्टी के महड़ स्थित शिव शक्ति मंदिर में नवरात्रि के आठवें दिन आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। धार्मिक परंपरा के तहत भगवान शिव अवतरित हुए और शिव पार्श्व ने मंदिर की छोटी-सी मोरी (खिड़की) से बाहर निकलकर भक्तों को दर्शन दिए। इस अलौकिक दृश्य को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। 🔱
इस अवसर पर 51 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी आस्था और उत्साह के बीच भक्त और भगवान का अनोखा संगम देखने को मिला।
महड़ के शिव शक्ति मंदिर में नवरात्रि का यह आयोजन क्षेत्र की समृद्ध धार्मिक परंपराओं, लोक आस्था और देवभूमि उत्तराखंड की विशिष्ट संस्कृति का जीवंत उदाहरण बना। 🙏
हर-हर महादेव! 🔱🚩
#महड़ #शिवशक्तिमंदिर #दशज्युलापट्टी #रुद्रप्रयाग #नवरात्रि #भगवानशिव #देवभूमिउत्तराखंड #कलशयात्रा #हरहरमहादेव
Rudraprayag, Rudraprayag | Oct 18, 2026