कर्णप्रयाग की सदाशिव रामलीला में दिखा नया अंदाज! गीतांजलि ने निभाया शूर्पणखा का किरदार, दर्शकों के बीच बनी चर्चा का विषय!
कर्णप्रयाग की सदाशिव रामलीला में नया चेहरा, गीतांजलि ने शूर्पणखा के अभिनय से बटोरी सुर्खियां,,
कर्णप्रयाग नगर में आयोजित सदाशिव रामलीला कमेटी की रामलीला के छठवें दिवस पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। मंच पर राम, लक्ष्मण और सीता के दृश्यों के साथ शूर्पणखा प्रसंग का मंचन किया गया। इस दौरान रामलीला में एक नया अंदाज देखने को मिला, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।