हरिहरगंज: कौवाखोह से खाद लेकर लौट रहे युवक का ट्रैक्टर रजवार गांव के समीप बटाने नदी पुल पर पलटा, दोनों घायल, रेफर
हरिहरगंज थाना क्षेत्र के रजवार -बिजवार गांव के समीप बटाने नदी पुल पर खाद लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तेज धार में जा गिरा।हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों को ग्रामीणों की मदद से नदी से बाहर निकालकर हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतरइलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर करदिया