गाज़ीपुर: परमवीर अब्दुल हमीद की धरती से गरजे रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, बोले- नया भारत न झुकता है, न रुकता है
गाजीपुर की वीर भूमि धामूपुर में परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के 61वें बलिदान दिवस पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने देशभक्ति और सैन्य शक्ति का ऐसा संदेश दिया, जिसने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। उन्होंने वीर अब्दुल हमीद को 140 करोड़ देशवासियों का नायक बताते हुए भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की जमकर सराहना की।