सवाई माधोपुर कलेक्ट्रेट में गेट पर नशे में धुत कर ड्राइवर अपनी ही कार में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। कलेक्ट्रेट के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे के पोल से सेंट्रो कार टकरा गई। और मौके पर रुक गई। जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट के सामने इस तरह का वाक्य सबके सामने होता नजर आया कुछ पुलिसकर्मी भी मौके से देखकर चलते बने। लेकिन किसी ने उसे अचेत अवस्था में पड़े कार चालक को उठाने की जुगत नहीं की । लेकिन कुछ देर बाद मीडिया कर्मी को मौके पर बुलाया गया। जिस पर मानटाउन थाना प्रभारी सुनील गुप्ता को घटना के बारे में सूचना दी मौके पर मानटाउन थाना पुलिस पहुंची और अचेत पड़े व्यक्ति को कार से बाहर निकालकर उसके बारे में जानकारी जुटाई । जिसमें सूरवाल थाना क्षेत्र के बनोटा गांव के दामाद के रूप में दिनेश मीणा कार चालक की पहचान हुई। कार चालक दिनेश मीणा मध्य प्रदेश में अपने आप को कंपाउंडर की पोस्ट पर बता रहा था। जिसकी सूचना मानटाउन थाना पुलिस ने परिजन को दी। उसके पश्चात पुलिस ने अपनी कार्यवाही कर शराबी व्यक्ति को परिजन को सुपुर्द किया। लेकिन घनी मत यह रही कि जब वह व्यक्ति कार चला रहा था और नशे की हालत में वह कहां से कहां कलेक्ट्रेट तक कैसे पहुंचा। कितने लोगों को चोटिल किया होगा। किसी को कोई खबर नहीं ऐसी स्थिति में अगर कोई कोई व्यक्ति, बच्चा ,महिला व पुरुष उस व्यक्ति की कार के सामने आ जाता तो निश्चित तौर पर बड़ी दुर्घटना घटना होने से नहीं रोकी जा सकती थी।