मंझनपुर: आकाशीय बिजली का कहर: कौशाम्बी और सराय अकिल क्षेत्र में 4 मासूमों की मौत, 5 घायल, मंझनपुर में एएसपी ने दी जानकारी
गुरुवार को जनपद कौशाम्बी में मौसम का कहर मासूमों पर टूट पड़ा। थाना सराय अकील व थाना कौशांबी क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच बच्चे झुलस कर घायल हो गए। थाना सराय अकील क्षेत्र में दो बच्चों की जान चली गई, वहीं थाना कौशांबी क्षेत्र में भी दो मासूमों की मौत की पुष्टि एएसपी राजेश कुमार सिंह ने की है।