मंझनपुर: बेचौरा के तारा का पूरा में आसमानी बिजली की जद में आए एक किशोर और एक किशोरी की मौत, तीन घायल अस्पताल में भर्ती
कौशांबी थाना इलाके के बेचौरा गांव के तारा का पूरा में बृहस्पतिवार की शाम चार किशोर और एक किशोरी मवेशी चरा रहे थे।इसी दौरान बूंदाबांदी हुई तो सभी आम के पेड़ के नीचे छिप गए।आसमानी बिजली गिरी और सब ज़द में आकर घायल हो गए। रूपा देवी पुत्री शिवलाल और गोविंद की मौत हो गई जबकि मोहित छोटू श्याम भरोसे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।