मंझनपुर: ककोढा के पास भीषण सड़क हादसे में अल्टो कार और डंपर की टक्कर, पांच की मौत, दो की शिनाख्त
कौशाम्बी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पांच परिवारों को गम में डुबो दिया। कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा गांव के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार अल्टो कार डंपर से टकरा गई, जिसमें मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति कि जिला अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई थी। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी। उसकी भी जिला अस्पताल में मौत हो गई है।