मंझनपुर: कौशाम्बी में कहर बनी बिजली, मवेशी चरा रहे दो मासूमों की मौके पर हुई मौत, तारा गांव में पसरा मातम
तारा का पूरा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर बिजली चमकी, बादल गरजे और देखते ही देखते दो मासूम जिंदगियां काल के गाल में समा गईं। तारा का पूरा गांव में गुरुवार की शाम 7 बजे आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में 15 वर्षीय गोविन्द निषाद पुत्र नत्थू निषाद और 14 वर्षीय रूपा सरोज पुत्री शिव मंगल सरोज शामिल हैं।