मंझनपुर: ककोढा मौर्या ढाबा के पास भीषण सड़क हादसे में पांच मौतों की पुष्टि, परिजन पहुंचे जिला अस्पताल: एएसपी
कौशाम्बी जिले के ककोढा मौर्या ढाबा के पास गुरुवार शाम 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया था। जिसमें महिला समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके से किसी की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एएसपी ने बताया कि परिजन जिला अस्पताल पहुंच चुके हैं। जैसा चाहेंगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।