मंझनपुर: दहेज की भूख में बेटी की जान लेने के मामले में पश्चिम शरीरा के पिता ने एसपी से इंसाफ की गुहार लगाई, मुख्य आरोपी जेल में
पश्चिम शरीरा निवासी लाल बहादुर ने गुरुवार को समय 1 बजे मंझनपुर में पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि उनकी बेटी शिवानी उर्फ अंजली की शादी ग्राम चकमाहपुर थाना कोखराज निवासी रामबाबू से की गई थी, लेकिन शादी के बाद से ही दहेज को लेकर ससुरालीजन उसे प्रताड़ित कर रहे थे।