जमुई: दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद व मंत्री ने दी श्रद्धांजलि, लोगों का उमड़ा जनसैलाब
Jamui, Jamui | Jun 24, 2026 पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान गिद्धौर प्रखंड के नयागांव स्थित नागी-नकटी-कटहरा नदी तट पर बने समाधि स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुबह 10:00 बजे स्व: दिग्विजय सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।