बहराइच: विशुनपुर राहु में पैसों के विवाद को लेकर दबंग ने की युवक की पिटाई घायल अवस्था में पीड़ित को पहुंचाया गया अस्पताल
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित विशुनपुर राहु में पैसों के विवाद को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद दबंग पड़ोसी ने युवक की पिटाई कर दी। इस घटना में युवक का गंभीर रूप से घायल हो गया और घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए बहराइच अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। रविवार को पीड़ित ने बताया कि उसने इसकी शिकायत पुलिस से की है।