बहराइच: सीजेएम कोर्ट के लिपिक की तहरीर पर न्यायमूर्ति का पुत्र बताकर वीआईपी बनकर सुविधाओं का लाभ लेने के मामले में मुकदमा दर्ज
माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर बहराइच सीजेएम कोर्ट के लिपिक की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने न्यायमूर्ति का पुत्र बनकर वीआईपी बनकर सुविधाओं का लाभ लेने के मामले में नामजद आरोपी ऋषभ शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ उच्च न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे।