पटना ग्रामीण: विधायक रीत लाल यादव ने किया आत्मसमर्पण, पटना के SSP ने दी जानकारी, पुलिस ले सकती है रिमांड पर
रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने एवं अन्य संगठित अपराध के मामले में विधायक रीत लाल यादव और उनके अन्य सहयोगियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। वहीं गुरुवार को विधायक रीत लाल यादव ने अपने भाई, साला और एक सहयोगी के साथ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। गुरुवार शाम 6:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने मामले की जानकारी दी है।