पटना ग्रामीण: पटना जिले में समकालीन अभियान के तहत 237 अभियुक्त गिरफ्तार, SSP अवकाश कुमार ने दी जानकारी
पटना जिले में 16 अप्रैल को चलाए गए विशेष समकालीन अभियान में 237 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पटना स्थित SSP कार्यालय में पटना एसएसपी आकाश कुमार ने गुरुवार शाम 5:00 बजे मामले की जानकारी दी है। मौके पर उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पांच हथियार और 35 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं, जबकि चार वाहन भी जप्त किए गए हैं।