भीलवाड़ा: सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों ने सहकारिता मंत्री गौतम दक के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की
भीलवाड़ा। राजस्थान सेवा निवृत्त पुलिस कर्मचारी कल्याण संस्थान, भीलवाड़ा ने सहकारिता मंत्री गौतम दक के खिलाफ दर्ज प्रकरण में शीघ्र अनुसंधान पूर्ण कर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में संस्थान की ओर से पुलिस महानिदेशक राजस्थान को ज्ञापन प्रेषित किया गया है, जिसकी प्रति जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा को भी भेजी गई है।