लंभुआ: लम्भुआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास गड्ढे में मिली दवाएं, महिला अस्पताल के सामने पानी में तैरती मिलीं सैकड़ों दवाएं
सुलतानपुर जिले के लम्भुआ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के महिला अस्पताल के सामने शनिवार को दोपहर 1 बजे एक गड्ढे में सैकड़ों दवा के पत्ते पानी में तैरते हुए मिले हैं। यह मामला तब सामने आया जब स्थानीय समाजसेवी कृष्ण कुमार यादव ने इसकी वीडियो और फोटो बनाकर उपजिलाधिकारी को पत्र लिखा।समाजसेवी ने अपने पत्र में उपजिलाधिकारी से स्थलीय जांच करके उचित कार्रवाई करने