चिकारड़ा क्षेत्र के भाटोली बागरियांन गांव स्थित चौवटा के शिव मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने शिवलिंग को उखाड़कर क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। शनिवार सुबह पुजारी बंसीदास नित्य पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो शिवलिंग अपने स्थान से गायब मिला, जिसे पास ही फेंका हुआ पाया गया।