गिधौर: गिद्धौर जामा मस्जिद के पास भटके युवक की मदद के लिए लोग आगे आए, चंदा कर भेजा घर
Gidhaur, Jamui | Apr 3, 2026 गिद्धौर स्थित जामा मस्जिद के पास भटक कर पहुंचे एक युवक की लोगों ने मानवता दिखाते हुए मदद की। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को 8 बजे बताया कि पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और पेशे से ड्राइवर है। उसके पास खाने-पीने तक के पैसे नहीं थे और घर लौटने के लिए भी साधन नहीं था। यह सुनकर स्थानीय लोगों ने चंदा जुटाकर उसे पैसे दिए।