पूरनपुर: खैरपुर तालुके जटपुरा में चकमार्ग पर अतिक्रमण कर कब्जा करने के मामले में एसडीएम से की गई शिकायत
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव खैरपुर तालुके जटपुरा निवासी इशाक खान पुत्र इरशाद खान ने एसडीएम से शिकायत कर बताया कि गांव के रहने वाले अय्यूब व रफीक ने चकमार्ग पर अतिक्रमण कर कब्जा कर रखा है। इसको लेकर खेत में आने जाने को लेकर काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मामले में एसडीएमसी शिकायत कर चकमार्ग को अवैध कब्जा मुक्त करने की मांग की है।